दीवानी न्यायालय में वीडियो कांफ्रेंसिग होंगे कार्य

जागरण संवाददाता आजमगढ़ प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनीष कुमार द्वितीय ने बताया ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:12 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:12 PM (IST)
दीवानी न्यायालय में वीडियो कांफ्रेंसिग होंगे कार्य
दीवानी न्यायालय में वीडियो कांफ्रेंसिग होंगे कार्य

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनीष कुमार द्वितीय ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए मूल न्यायालय और विशेष क्षेत्राधिकार से संबंधित न्यायालयों में कार्य करने की व्यवस्था निर्धारित की गई है। जिसमे न्यायालय जनपद न्यायाधीश आजमगढ़, विशेष अधिकार रखने वाले न्यायालय, न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन शहर, न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन हवेली फिजिकल मोड / वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से कार्य करेंगे।

बताया कि कम्प्यूटर अनुभाग द्वारा जनपद न्यायालय में पूर्व में बनाई गई ईमेल आईडी के आधार पर जमानत प्रार्थना पत्र व अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र व अन्य आवश्यक प्रार्थना पत्र प्राप्त किए जाएंगे। जनपद न्यायाधीश ने हेल्पलाइन नंबर-6394961689 , 9453757387, 9044857414, 8318034863 जारी किया है, जिस पर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। न्यायालय के अनुसार सभी वादकारी अपरिहार्य स्थित में ही न्यायालय में मास्क पहनकर आएगें और कार्य समाप्त होते ही न्यायालय परिसर छोड़ देंगे।

chat bot
आपका साथी