आपराधिक मामलों में लिप्त बदमाश जिला बदर

जागरण संवाददाता रौनापार (आजमगढ़) रौनापार थाना क्षेत्र के दर्जनों आपराधिक मामलों में लिप्त

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:57 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:57 PM (IST)
आपराधिक मामलों में लिप्त बदमाश जिला बदर
आपराधिक मामलों में लिप्त बदमाश जिला बदर

जागरण संवाददाता, रौनापार (आजमगढ़) : रौनापार थाना क्षेत्र के दर्जनों आपराधिक मामलों में लिप्त शातिर बदमाश अजय यादव पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र कुमार सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए जिला बदर घोषित कर दिया। इसकी जानकारी रौनापार थाने और संबंधित व्यक्ति को करा दी गई है। रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा का रहने वाला अजय यादव आपराधिक प्रवृत्ति का है। रौनापार थाने में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक की संस्तुति पर इसे गुंडा एक्ट के तहत निरुद्ध किया गया था। 17 अक्टूबर को अपर जिलाधिकारी ने इसे जिला बदर घोषित कर दिया और रौनापार थानाध्यक्ष को आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष रौनापार अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि अजय यादव को जिला बदर घोषित किया गया है। नोटिस द्वारा उसके स्वजनों को सूचना दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी