एक लाख से अधिक स्थानों पर मनाएंगे विहिप का स्थापना दिवस

जागरण संवाददाता आजमगढ़ एक लाख से अधिक स्थानों पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम कोरोना से र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 06:11 PM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 06:11 PM (IST)
एक लाख से अधिक स्थानों पर मनाएंगे विहिप का स्थापना दिवस
एक लाख से अधिक स्थानों पर मनाएंगे विहिप का स्थापना दिवस

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: एक लाख से अधिक स्थानों पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम, कोरोना से रक्षा, अवैध मतांतरण पर रोक व मठ-मंदिरों की मुक्ति के संकल्प के साथ विश्व हिदू परिषद गोरक्ष प्रांत की दो दिवसीय बैठक रविवार को हरिश्चंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल में हुई।

अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार कहा कि श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में पूरे देश में संपर्क किए गए गांवों में से एक लाख से अधिक स्थानों पर कार्यकर्ता स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाएंगे। कोरोना की तीसरी लहर से रक्षा व उसके विरुद्ध युद्ध का आगाज बैठक में हुआ है। उन्होंने कहाकि हम देशभर की हिदू शक्तियों के साथ मिलकर भारत के एक लाख से अधिक गावों एवं शहरी मलिन बस्तियों में व्यापक जनजागरण कर न सिर्फ लोगों को इससे बचाव के प्रति जागरूक करेंगे बल्कि पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद भी करेंगे। बताया कि महामारी से इस बार बच्चों को विशेष निशाना अनने की आशंका को देखते हुए हम महिलाओं के विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था कर रहे हैं। संकट के समय पर सरकार ही नहीं, संपूर्ण समाज के जुटने पर ही मुक्ति मिलती है। चिदंबरम, नटराज मंदिर मामले सहित कई बार न्यायपालिका ने भी कहा है कि सरकारों को मंदिरों के नियंत्रण का कोई अधिकार नहीं है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय एवं क्षेत्र संगठन मंत्री लखनऊ गजेंद्र ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। गोरक्ष प्रांत के 21 जिलों के जिला, विभाग व प्रांत स्तर के डेढ़ सौ से अधिक पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें कुछ कार्यकर्ताओं को नए पद की जिम्मेदारी भी दी गई। प्रांत उपाध्यक्ष ओंकार राय शर्मा, जिलामंत्री गौरव रघुवंशी, कार्याध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष गोयल, पंकज मिश्रा, दीनानाथ सिंह, अरविद मोदनवाल, अरविद अग्रवाल, मनोज सिंह, हिमांशु राय, रविद्र पांडेय, उत्कर्ष, अभि निषाद, बलवंत सिंह, अनिरुद्ध, अविनाश, चंद्रकेश, सूर्या आदि थे।

chat bot
आपका साथी