गांधी जयंती पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

जागरण संवाददाता आजमगढ़ सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में दो अक्टूबर को गां

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:09 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:09 PM (IST)
गांधी जयंती पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
गांधी जयंती पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में दो अक्टूबर को गांधी जयंती मनाए जाने की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी।

डीएम राजेश कुमार ने बताया कि गांधी जयंती के दिन सुबह बच्चे प्रभात फेरी निकालेंगे। सुखदेव पहलवान स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में दौड़ का आयोजन किया जाएगा।100 मीटर, 400 मीटर व 1500 मीटर रेस शामिल है। सुबह आठ बजे सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

गांधी जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा एवं जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। 10.30 बजे से 12.30 बजे तक सभी स्कूलों व कालेजों में गांधीवादी जीवन ²ष्टि का प्रचार प्रसार, विद्यार्थियों की वाद-विवाद प्रतियोगिता, गोष्ठी एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर, एडीएम (प्रशासन) नरेंद्र सिंह थे।

chat bot
आपका साथी