शासन के निर्देश को स्वास्थ्य कर्मियों ने सराहा

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की बैठक को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Nov 2017 06:55 PM (IST) Updated:Sat, 04 Nov 2017 06:55 PM (IST)
शासन के निर्देश को स्वास्थ्य कर्मियों ने सराहा
शासन के निर्देश को स्वास्थ्य कर्मियों ने सराहा

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की बैठक को अंबेडकर पार्क में हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष प्रभा ¨सह ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण समिति का संचालन ग्रामप्रधान व क्षेत्र के एनएम के हस्ताक्षर से होता था। अब शासन द्वारा आदेश हुआ कि यह योजना ग्रामप्रधान व आशा बहुओं द्वारा संचालित किया जाएगा। इस दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि उपकेंद्र की साफ-सफाई के लिए शासन द्वार प्रतिमाह 500 रुपये दिए जा रहे हैं इस पर खुशी व्यक्त किया गया। इस मौके पर कुमुद राय, द्रोपदी राय, रंजना राय, ऊषा ¨सह, उर्मिला ¨सह, मंजू देवी, सरिता देवी, सुनीता मौर्या उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी