सात तहसील मुख्यालयों पर होगा नामांकन

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की त

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Oct 2017 06:11 PM (IST) Updated:Fri, 27 Oct 2017 06:11 PM (IST)
सात तहसील मुख्यालयों पर होगा नामांकन
सात तहसील मुख्यालयों पर होगा नामांकन

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी अंतिम चरण में है। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी चंद्रभूषण से नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य पदों के लिए होने वाले नामांकन स्थलों का भी निर्धारण कर दिया गया है। इसमें कुल सात तहसील मुख्यालय शामिल हैं।

नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के अध्यक्ष पद के नामांकन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व का न्यायालय कक्ष संख्या-31 नवीन कलेक्ट्रेट और सदस्य वार्ड एक से 25 तक का नामांकन तहसील सदर के दक्षिणी मी¨टग हाल में होगा। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के अध्यक्ष पद के नामांकन मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय कक्ष संख्या-32 नवीन कलेक्ट्रेट और सदस्य वार्ड एक से 25 तक तहसील सदर के दक्षिणी मी¨टग हाल में होगा।

नगर पंचायत निजामाबाद के अध्यक्ष पद का नामांकन उप जिलाधिकारी निजामाबाद के न्यायालय कक्ष एवं सदस्य वार्ड एक से 11 तक तहसील निजामाबाद का मी¨टग हाल पश्चिमी गेट, नगर पंचायत सरायमीर के अध्यक्ष पद का नामांकन न्यायालय कक्ष निजामाबाद व सदस्य वार्ड एक से 13 तक तहसील निजामाबाद का मी¨टग हाल पूर्वी गेट, नगर पंचायत अजमतगढ़ के अध्यक्ष पद का नामांकन न्यायालय कक्ष उप जिलाधिकारी सगड़ी व सदस्य वार्ड एक से 11 तक कक्ष फौजदारी लिपिक तहसील सगड़ी, नगर पंचायत बिलरियागंज के अध्यक्ष पद का नामांकन न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार बिलरियागंज व सदस्य वार्ड एक से 11 तक न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार अजमतगढ़, नगर पंचायत जीयनपुर के अध्यक्ष पद का नामांकन न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार हरैया व सदस्य वार्ड एक से 11 तक न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार महराजगंज, नगर पंचायत महराजगंज के अध्यक्ष पद का नामांकन न्यायालय कक्ष तहसीलदार सगड़ी व सदस्य वार्ड एक से 10 तक कक्ष कंट्रोल रूम तहसील सगड़ी, नगर पंचायत फूलपुर में अध्यक्ष पद का नामांकन न्यायालय कक्ष उप जिलाधिकारी फूलपुर व सदस्य वार्ड एक से 10 तक तहसील फूलपुर का मी¨टग हाल पश्चिमी भाग, नगर पंचायत माहुल के अध्यक्ष पद का नामांकन न्यायालय कक्ष तहसील फूलपुर व सदस्य वार्ड एक से 11 तक तहसील फूलपुर का मी¨टग हाल पूर्वी भाग, नगर पंचायत मेंहनगर के अध्यक्ष पद का नामांकन न्यायालय कक्ष उप जिलाधिकारी मेंहनगर व सदस्य वार्ड एक से 12 तक तहसील मेंहनगर का मी¨टग हाल, नगर पंचायत कटघर लालगंज में अध्यक्ष पद का नामांकन न्यायालय कक्ष उप जिलाधिकारी लालगंज और नगर पंचायत अतरौलिया के अध्यक्ष पद का नामांकन न्यायालय कक्ष उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर और सदस्य वार्ड एक से 11 तक न्यायालय कक्ष तहसीलदार बूढ़नपुर में होगा।

chat bot
आपका साथी