संदिग्ध हाल में झुलसी गर्भवती महिला की मौत

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी 30 वर्षीय गर्भवती महिला ने शुक्रवार क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Nov 2017 07:03 PM (IST) Updated:Sat, 04 Nov 2017 07:03 PM (IST)
संदिग्ध हाल में झुलसी गर्भवती महिला की मौत
संदिग्ध हाल में झुलसी गर्भवती महिला की मौत

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी 30 वर्षीय गर्भवती महिला ने शुक्रवार की देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में मृतका के पिता ने उसके पति व देवर पर पुत्री को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रानी की सराय थाना क्षेत्र के टेंगरपुर ग्राम निवासी रामचरन की पुत्री संगीता (30) की शादी मऊ जिले के सराय लखंसी थाना अंतर्गत खानपुर ग्राम निवासी मनोज के साथ हुई थी। इन दिनों संगीता के पेट में गर्भ पल रहा था। शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी संगीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात उपचाराधीन संगीता ने दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में मृतका के पिता द्वारा पति और देवर पर बेटी को जला कर मार डालने का आरोप लगाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी