अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौत

रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव के पास शुक्रवार की रात एक बजे अज्ञात वाहन से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 04:38 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 04:38 PM (IST)
अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौत
अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौत

जागरण संवाददाता, सगड़ी (आजमगढ़): रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव के पास शुक्रवार की रात एक बजे अज्ञात वाहन से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। शनिवार की शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर हुई दुर्घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। लगभग 22 वर्षीय युवक नीले रंग का हाफ पैंट पहने था।

chat bot
आपका साथी