अधिकार संग कर्तव्य को भी समझें ग्राम प्रधान

- सुझाव - किसी के दबाव में न करें कोई काम करें शिकायत -ग्राम पंचायत अधिकारियों पर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:50 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:50 PM (IST)
अधिकार संग कर्तव्य को भी समझें ग्राम प्रधान
अधिकार संग कर्तव्य को भी समझें ग्राम प्रधान

- सुझाव

- किसी के दबाव में न करें कोई काम, करें शिकायत

-ग्राम पंचायत अधिकारियों पर मनमानी का आरोप जागरण संवाददाता, फूलपुर (आजमगढ़): फूलपुर ब्लाक परिसर में सोमवार को क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक प्रधान लल्लन यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी से उनके सामने आने वाली समस्याओं की जानकारी लेने के बाद लल्लन यादव ने कहा कि प्रधानों को अधिकार के साथ अपने कर्तव्य को भी समझने की जरूरत है।

ग्राम प्रधान खरसहन कला दलीप यादव व प्रधान अमरेथू उमाशंकर यादव ने बताया कि आशा व प्रधान के संयुक्त खाते में आने वाले धन को निकालने के लिए आशा चेक पर हस्ताक्षर करने की बात कर रही हैं। ग्राम पंचायत अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगा गांव से हटाने की बात रखी। कुछ ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा इंडिया मार्का हैंडपंप के रिबोर व सोलर लाइट की समस्या उठाई। सबकी समस्या सुनने के बाद ग्राम प्रधान लल्लन यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी प्रधान के सचिव होते हैं। प्रधान के कहने पर ही वह कोई कार्य करेंगे। प्रधान अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य को समझें। किसी भी चेक पर हस्ताक्षर करके किसी को न दें। महीने में एक बार सभी प्रधान एक जगह उपस्थित होकर एक-दूसरे की समस्या जानें और सहयोग करें।बैठक में राम सिगार यादव, उबैदुल्लाह, मो. साबिर, महताब आलम, मो. असलम, गामा, अमित यादव, रिकू यादव, बनारसी यादव, राम अवध यादव आदि प्रधान उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी