अनियंत्रित आटो खंभे से टकराया, नौ घायल

जागरण संवाददाता बलरामपुर (आजमगढ़) शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा बाजार में सोमवार क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 07:01 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 07:01 PM (IST)
अनियंत्रित आटो खंभे से टकराया, नौ घायल
अनियंत्रित आटो खंभे से टकराया, नौ घायल

जागरण संवाददाता, बलरामपुर (आजमगढ़): शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा बाजार में सोमवार को आटो रिक्शा से शीतला माता का दर्शन-पूजन कर लौट रहे श्रद्धालु हादसे के शिकार हो गए। अनियंत्रित आटो खंभे से टकराकर पलट गया। आटो सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया, जबकि छह लोगों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर गांव निवासी ऊषा उपाध्याय, गिरजेश उपाध्याय, शशिकांत, श्रीकांत उपाध्याय रविवार की शाम अपने रिश्तेदार मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के गोफा गांव निवासी उर्मिला उपाध्याय, सूर्यनाथ, अर्चना, किशन, नीलू के यहां आटों से गए थे। निजामाबाद स्थित शीतला माता के मंदिर में दर्शन- करने के लिए रवाना हो गए। सोमवार को एक आटो में सवार होकर वापस आ रहे थे कि उकरौड़ा के पास चालक गिरजेश उपाध्याय को झपकी आ गई जिससे आटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंभे से टकराकर पलट गया। हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी