भीम हत्याकांड में फरार दो सगे भाई गिरफ्तार

- कार्रवाई - कप्तानगंज अंतरगत परसमनपुर में प्रेम प्रपंच में हुई थी हत्या - पुलिस ने मुखबिर क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:00 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:00 PM (IST)
भीम हत्याकांड में फरार दो सगे भाई गिरफ्तार
भीम हत्याकांड में फरार दो सगे भाई गिरफ्तार

- कार्रवाई

- कप्तानगंज अंतरगत परसमनपुर में प्रेम प्रपंच में हुई थी हत्या

- पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को उनके घर से दबोचा जागरण संवाददाता, कप्तानगंज (आजमगढ़) : कप्तानगंज थाने की पुलिस ने एक माह पूर्व हुए भीम हत्याकांड में फरार चल रहे दो हत्यारोपितों को सोमवार की सुबह आरोपितों के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों के चकमा देने के कारण पुलिस प्रयास के बावजूद उन तक पहुंच नहीं पा रही थी। दोनों की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

कप्तानगंज क्षेत्र के परसमनपुर गांव निवासी भीम पुत्र राम हरख को साजिश के तहत हत्या आरोपित 21 मई को अपने घर बुलाए थे। आरोपितों ने भीम के घर पहुंचने पर एक कमरे में बंदकर लाठी डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी थी। पीड़ित बड़े भाई शाहुल ने कप्तानगंज थाना में परसमनपुर गांव निवासी पुष्पा, जगदीश व दो सगे भाई शेरू और बीरू निषाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। कप्तानगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक देवानंद को मुखबिर ने दोनो आरोपितों के घर पर मौजूद होने की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने परसमनपुर गांव में दबिश देकर हत्यारोपित सगे भाइयों शेरू व बीरू निषाद को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी