खाद्यान्न कालाबाजारी में दो नामजद, ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता महराजगंज (आजमगढ़) खाद्यान्न कालाबाजारी में दो लोगों को नामजद किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:22 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:22 PM (IST)
खाद्यान्न कालाबाजारी में दो नामजद, ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार
खाद्यान्न कालाबाजारी में दो नामजद, ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, महराजगंज (आजमगढ़) : खाद्यान्न कालाबाजारी में दो लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने बुधवार को एक आरोपित ट्रैक्टर चालक को सुबह परशुरामपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया।

चार दिन पहले सरदहा बाजार में पकड़े गए सार्वजनिक वितरण प्रभारी के 120 बोरी चावल के मामले में पूर्ति निरीक्षक दुर्गानंद यादव ने मंगलवार की शाम ट्रैक्टर चालक संत विजय नायक निवासी बरियारपुर व व्यापारी पप्पू निवासी सरदहा बाजार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। बीते शनिवार की रात लगभग नौ बजे सरदहा बाजार में संबंधित व्यापारी के गोदाम पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल ट्राली से उतारा जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चावल बरामद कर लिया। घटना के दूसरे दिन डिप्टी आरएमओ गोविद उपाध्याय व पूर्ति निरीक्षक ने विपणन केंद्र पर पहुंचकर वितरण एवं स्टाक का निरीक्षण किया तो कोई कमी नहीं मिली।

chat bot
आपका साथी