साधू का पुरवा में दो मकान घाघरा में विलीन

जागरण संवाददाता रौनापार (आजमगढ़) सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में बहने वाली घाघ्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 07:21 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:09 AM (IST)
साधू का पुरवा में दो मकान घाघरा में विलीन
साधू का पुरवा में दो मकान घाघरा में विलीन

जागरण संवाददाता, रौनापार (आजमगढ़) : सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर न्यूनतम गेज से भी नीचे चला गया लेकिन उसके बाद कटान तेज हो गई है। देवारा खास राजा के बगहवा के साथ ही साधू का पुरवा में कटान के चलते दो मकान धारा में विलीन हो गए। साधू का पुरवा में 75 परिवार रहते हैं। कई दिनों से 14 घर नदी के मुहाने पर थे। सोमवार को दो मकान नदी की धारा में बह गए।

मकान बहने के बाद झिनकू साहनी और राजेंदर ने रिश्तेदारो के यहां शरण ली है। घाघरा की लहरें अब अचल नगर, बगहवा, देवारा गरीब दुबे, देवारा भीक्षुक दास, देवारा अचल सिंह और सेमरी गांव गांव की ओर बढ़ने लगी हैं। इन गांवों के लोग नदी का रौद्र रूप देख भयभीत हैं। दूसरी ओर गागेपुर रिग बांध काटते हुए नदी धान और गन्ना की फसलों को धारा में विलीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी