दो दिन पूर्व गायब ट्रक चालक का नदी में मिला शव

शहर कोतवाली क्षेत्र के हथिया पुल के नीचे तमसा नदी में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:28 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:28 PM (IST)
दो दिन पूर्व गायब ट्रक चालक का नदी में मिला शव
दो दिन पूर्व गायब ट्रक चालक का नदी में मिला शव

जागरण संवाददाता, बलरामपुर (आजमगढ़): शहर कोतवाली क्षेत्र के हथिया पुल के नीचे तमसा नदी में ट्रक चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह दो दिन पूर्व गुरुवार की शाम घर से निकले तो लौट नहीं सके। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है।

सिधारी थाना क्षेत्र के हेंगापुर के मूल निवासी मनीष कुमार यादव पुत्र रामसिंह लगभग 20 वर्षो से सिधारी स्थित शिवनगर कालोनी में मकान बनवाकर अपने परिवार के साथ रहते थे। वह ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। दो दिन पूर्व गुरुवार को अपनी पत्नी(शशीकला) के साथ शाम को बाजार के लिए निकले थे। घर लौटे तो अपनी पत्नी को घर छोड़ते हुए कहा कि अभी मै बाजार से वापस आता हूं। उनके देर रात तक नहीं लौटने पर स्वजन ढूंढ़ने निकले, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार की शाम पुलिस ने सूचना दी कि हथिया पुल के नीचे नदी में शव बरामद हुआ है। स्वजन आनन-फानन में पहुंचे तो सन्न रह गए। उनकी पत्नी शशीकला का रो-रोकर बुरा हाल है। चाचा रामाकांत ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। मृतक दो पुत्री के पिता थे।

chat bot
आपका साथी