55 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता निजामाबाद (आजमगढ़) क्षेत्र के फरिहां गांव के पांच आना पुरवा में छापा मा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 05:41 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 05:41 PM (IST)
55 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार
55 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, निजामाबाद (आजमगढ़) : क्षेत्र के फरिहां गांव के पांच आना पुरवा में छापा मारकर पुलिस ने 55 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से वध में प्रयोग किए जाने वाले हथियार भी बरामद हुए हैं।

प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रत्नेश कुमार दुबे हमराहियों के साथ भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम फरिहां के पांच आना पुरवा में गोवंश काटकर उसका मांस बेचा जा रहा है। पुलिस टीम पहुंची तो सगीर के घर दो आरोपितों को पशु काटने व तौलने के उपकरण बरामद किए।पकड़े गए आरोपितों ने अपना नाम मो. सगीर व अब्दुल्ला बताया। बरामद मांस के बारे में पशु चिकित्साधिकारी को लिखित सूचना देकर नमूना तैयार कर शेष मांस को जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर गड़वा दिया गया।

chat bot
आपका साथी