त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव : आजमगढ़ में पंचायत उप चुनाव में नौ बजे तक 11.6 फीसद मतदान

ग्राम प्रधान के सात क्षेत्र पंचायत के सात और ग्राम पंचायत सदस्य के 391 सहित कुल 405 पदों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। 19 विकास खंडों के 159 बूथों पर सुबह नौ बजे तक 11.6 फीसद मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:34 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:35 AM (IST)
त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव : आजमगढ़ में पंचायत उप चुनाव में नौ बजे तक 11.6 फीसद मतदान
सुबह नौ बजे तक 11.6 फीसद मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

आजमगढ़, जेएनएन। जिले में ग्राम प्रधान के सात, क्षेत्र पंचायत के सात और ग्राम पंचायत सदस्य के 391 सहित कुल 405 पदों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। 19 विकास खंडों के 159 बूथों पर सुबह नौ बजे तक 11.6 फीसद मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम छह बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतपेटिकाएं संबंधित ब्लाक मुख्यालयाें पर बने स्ट्रांग रूम में रखीं जाएंंगी, जहां 14 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।

जिले में ग्राम प्रधान के 10, क्षेत्र पंचायत सदस्य के आठ और सदस्य ग्राम पंचायत पद के 8993 रिक्त पदों के लिए चुनाव होना था, लेकिन नामांकन वापसी व पर्चा खारिज होने की प्रक्रिया के बाद प्रधान व बीडीसी पद के एक-एक और सदस्य ग्राम पंचायत पद के 8266 पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया।

chat bot
आपका साथी