अपने हक के साथ राष्ट्रहित को सर्वोच्च

-भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन -राजेश श्रीवास्तव अध्यक्ष व अखिलेश बने जिला मं˜

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 08:14 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 08:14 PM (IST)
अपने हक के साथ राष्ट्रहित को सर्वोच्च
अपने हक के साथ राष्ट्रहित को सर्वोच्च

-भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन

-राजेश श्रीवास्तव अध्यक्ष व अखिलेश बने जिला मंत्री

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को भारतीय मजदूर संघ की बैठक में कार्यकारिणी के गठन के साथ मजदूरों और राष्ट्रहित पर चर्चा की गई।

भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख दिवाकर तिवारी, प्रदेश मंत्री विपिन बिहारी पाठक की मौजूदगी में जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।राजेश श्रीवास्तव अध्यक्ष, अखिलेश कुमार सिंह जिला मंत्री, विनोद सिंह कोषाध्यक्ष, लाल बहादुर यादव उपाध्यक्ष, अरविद जिला सहमंत्री, अनुज सिंह जिला सह मंत्री,दुर्गेश सिंह संगठन मंत्री, पीपी राय को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।जिला मंत्री अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ का मतलब मजदूरों के साथ भारत के विकास के बारे में सोचना है। हम केवल अपने हित के बारे में सोचेंगे, तो भारत मजबूत नहीं हो सकता। कर्मचारियों को अपने हित के साथ भारत के विकास के बारे में भी सोचना होगा, जहां भी रहें वहां यह सोचकर काम करें कि खुद के लिए देश और देश की जनता के लिए काम कर रहे हैं।ऐसा करने से जनता का विश्वास आपके प्रति मजबूत होगा और देश के विकास को भी बल मिलेगा।

इस दौरान प्रियरंजन राय, सुभाष यादव,महेंद्र पांडेय,सुमंत सिंह,रमेश कुमार आदि रहे। यह जानकारी जिला मंत्री अखिलेश कुमार सिंह ने दी।

chat bot
आपका साथी