इंसानियत, मानवता व धर्म-कर्म से दूरी बनाने से पनप रही दुश्वारियां

जागरण संवाददाता सरायमीर (आजमगढ़) जय गुरुदेव आश्रम खानपुर पर सोमवार को पूर्णिमा के शुभ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:18 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:18 PM (IST)
इंसानियत, मानवता व धर्म-कर्म से दूरी बनाने से पनप रही दुश्वारियां
इंसानियत, मानवता व धर्म-कर्म से दूरी बनाने से पनप रही दुश्वारियां

जागरण संवाददाता, सरायमीर (आजमगढ़): जय गुरुदेव आश्रम खानपुर पर सोमवार को पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सत्संग का आयोजन किया गया। जय गुरुदेव धर्म प्रचार संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद महाराज ने प्रवचन सुनाते हुए कहाकि आज इंसान की सुख-शांति व अमन चैन सब चला गया है। लोग आज दुख व परेशानी का अनुभव कर रहे हैं। अमीर हो या गरीब सब दुखी हैं। लोग आज धर्म-कर्म, इंसानियत व मानवता से दूर हो चुके हैं। बुरा कर्म करने से इंसान जरा भी संकोच नहीं करता। जबकि समय-समय पर संत महात्मा व फकीर लोगों को आगाह करते रहते हैं। संत महात्मा व फकीरों से लोग बहुत दूर हो गए हैं। प्राकृतिक दैविक आपदा इसी कारणों से आ रही है। जब तक लोग भगवान का भजन व पूजन सच्चे दिल से नहीं करेंगे दुश्वारियां बनी रहेंगी। गुरु महाराज जी अशुद्ध आहार व शराब जैसी नशीली वस्तु से दूर रहने को कहते थे।क्योंकि इंसान शराब के नशे में मां, बहन, बेटी की पहचान खो देता है। जिलाध्यक्ष राम चरन यादव, सकलदीप पाल, डा. जेपी यादव, कमल प्रसाद मौर्य, संतोष प्रधान, राम चंद, भाने मौर्य, मिठाई लाल चौहान, राम भुवन मौर्य आदि रहे।

chat bot
आपका साथी