तैयारी पूरी, स्वतंत्र देव की जनसभा आज

आयोजन -बूथ अध्यक्ष के घर भोजन के बाद पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक -दुर्वासा धाम में लोक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:15 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:15 PM (IST)
तैयारी पूरी, स्वतंत्र देव की जनसभा आज
तैयारी पूरी, स्वतंत्र देव की जनसभा आज

आयोजन

-बूथ अध्यक्ष के घर भोजन के बाद पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक

-दुर्वासा धाम में लोकार्पण व महिला स्नानागार का करेंगे शिलान्यास

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को दुर्वासा धाम में जनता को संबोधित करेंगे। अपने डेढ़ घंटे के ठहराव के दौरान पूजनीय दुर्वासा धाम में ताम्र व रजत आच्छादित गर्भगृह श्रद्धालुओं को समर्पित करने के साथ ही महिलाओं के लिए स्नानागार का शिलान्यास करेंगे। इस बीच विधानसभा निजामाबाद संचालन समिति संग बैठक करने के बाद बूथ अध्यक्ष के घर भोजन कर संगठन के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करेंगे। एक लाख लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना के ²ष्टिगत प्रशासन ने इंतजाम कर रखा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. पीयूष सिंह यादव ने बताया कि दोहपर 12 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दुर्वासा धाम पहुंचकर पहले ताम्र व रजत आच्छादित दुर्वासा धाम गर्भगृह को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ समर्पित करेंगे। उसके बाद महिलाओं के लिए स्नानागार का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 12.30 बजे से डेढ़ बजे तक जनता को संबोधित करेंगे। उसके बाद पदाधिकारियों संग बैठक फिर बूथ अध्यक्ष गंगा गोंड के आवास पर भोजन के बाद मऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। उधर प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा से पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे। लालगंज के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय एवं डा. मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल की तैयारी पूर्ण है। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। वर्ष 2022 में निषाद, यादव, राजभर इत्यादि पिछड़ी जाति बाहुल्य वाले विधानसभाओं में कमल खिलने की राह आसान हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी