मुख्तार के तीन करीबियों पर केस, अन्य की तलाश

पूर्वांचल बे बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के तीन करीबियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं गुरुवार की शाम को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने सिकठी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 07:08 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 07:08 PM (IST)
मुख्तार के तीन करीबियों पर केस, अन्य की तलाश
मुख्तार के तीन करीबियों पर केस, अन्य की तलाश

जासं, अमिलो (आजमगढ़) : पूर्वांचल के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों पर गुरुवार को भी पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसा। तीन के मुकदमा दर्ज हुआ तो सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराई चहारदीवारी को ढहवा दिया। नौ अन्य करीबियों के शस्त्र लाइसेंस को भी पुलिस ने थानों पर जमा करवा लिया। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से मुख्तार से नजदीकी रखने वालों में हड़कंप मचा है।

एसडीएम सदर रावेंद्र कुमार व सीओ सदर मोहम्मद अकमल खां ने फोर्स के साथ बुधवार की देर शाम को छापेमारी की। पुलिस ने मुख्तार के कथित करीबी लोहरा गांव निवासी अब्दुल हक व सिकठी शाहमोहम्मदपुर निवासी असगर शेख के यहां से चार वाहनों को जब्त कर लिये थे। सीओ सदर ने कहा कि जांच के बाद तीन अन्य वाहन दूसरे का होने से छोड़ दिया गया। अब्दुल हक की कार को सीज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब्दुल हक ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से मकान भी बनवा लिया है। वहीं असगर शेख ने भी सरकारी भीटा व पोखरा पर कब्जा किया हुआ है। दोनों के खिलाफ हल्के के लेखपाल द्वारा मुबारकपुर थाने पर लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। गुरुवार को एसडीएम की उपस्थिति में असगर शेख द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराए गए चहारदिवार को जेसीबी लगवाकर ढहवा दिया गया है। इसी प्रकार से असगर शेख ने अब्दुल हक की मदद से अपने ईंट भट्ठा पर असलहे के बल पर मजदूरों को बंधक बनाकर उनसे काम कराने का मामला पाया गया। मजदूरों से पूछताछ में पता चला कि उसने मजदूरों के बकाया 34 हजार रुपये मजदूरी भी नहीं दी। इस मामले में रायबरेली जिले के मजदूर की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मेंहनगर के जहीर के भी खिलाफ कार्रवाई

मुख्तार के एक अन्य करीबी मेंहनगर क्षेत्र के फत्तेहपुर गांव निवासी जहीर नट के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने कहा कि जहीर मुख्य रूप से पशु तस्करी के साथ ही अवैध बूचड़खाना भी चलाता है। उसके खिलाफ जहानागंज थाने की पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की। पशु तस्करी में शामिल पाए जाने पर उसके दो पिकअप को पुलिस ने सीज कर दिया है। सात दिन पूर्व उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने कहा कि मुख्तार के सात अन्य करीबियों के लाइसेंसी असलहों को थाने पर जमा करा लिये गए हैं। सभी के लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को भी रिपोर्ट भेज दी गयी है। इसी क्रम में सरायमीर क्षेत्र के निवासी शादाब की भी मुख्तार से नजदीकी है। उसने भी पीडब्लूडी की भूमि पर कब्जा किया हुआ है, उक्त भूमि को भी खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी