एक ही रात दो घरों से हजारों की चोरी

जागरण संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) देवगाव कोतवाली क्षेत्र के चेवार गांव में रविवार की रात च

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 05:46 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 05:46 PM (IST)
एक ही रात दो घरों से हजारों की चोरी
एक ही रात दो घरों से हजारों की चोरी

जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़) : देवगाव कोतवाली क्षेत्र के चेवार गांव में रविवार की रात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाया और हजारों का सामान गायब कर दिया। इसकी जानकारी गृह स्वामियों को सोमवार की सुबह हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस मुआयना कर लौट गई।

चेवार पूरब गांव के चड़िया मौजा में नगीना पत्नी सोभनाथ के कमरे में ताला तोड़कर चोरों ने बक्से में रखा सोने का मंगलसूत्र, बाली, पायल, मीना व पांच सौ रुपये गायब कर दिया। नगीना ने बताया कि बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो रही थीं। सुबह गेहूं की कटाई के लिए उठी तो कमरा खुला देख जानकारी हुई। इसी गांव में बद्री प्रजापति के घर में बांस की सीढ़ी के सहारे घुसे चोरों ने पिता-पुत्र के पैंट की जेब में रखा सात हजार रुपये और दो मोबाइल गायब कर दिया। एक रात दो घरों में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया।

chat bot
आपका साथी