एक ही रात तीन गांवों से भैंस खोल ले गए चोर

जागरण संवाददाता जहानागंज (आजमगढ़) क्षेत्र के तीन गांवों से एक ही रात चोरों ने खूंटे में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:33 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:33 PM (IST)
एक ही रात तीन गांवों से भैंस खोल ले गए चोर
एक ही रात तीन गांवों से भैंस खोल ले गए चोर

जागरण संवाददाता, जहानागंज (आजमगढ़) : क्षेत्र के तीन गांवों से एक ही रात चोरों ने खूंटे में बंधी भैंस गायब कर दिया। पशुपालकों ने इधर-उधर खोजबीन की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। रोशनपुर के परशुराम यादव ने बताया कि सुबह भैंस गायब होने की जानकारी मिली। अभी हम लोग खोज ही रहे थे कि जयरामपुर गांव के खुरमुल यादव ने बताया कि उनकी भी भैंस गायब है। इसी क्रम में शाहपुर निवासी ज्ञान यादव उर्फ साधू यादव की भैंस भी चोर खोल ले गए। एक ही रात तीन गांवों से भैंस चोरी को लेकर लोगों की चिता बढ़ गई है। पीड़ितों ने बताया कि कुछ लोग दिन में गाय और भैंस की खरीद के लिए आते हैं और फिर मोलभाव करके चले जाते हैं। उसके बाद इस तरह की घटनाएं होती हैं। क्षेत्र के लोगों ने उच्चाधिकारियों से पुलिस गश्म बढ़ाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी