एक ही गांव के दो घरों से चोरों ने उड़ाया एक लाख का सामान

जागरण संवाददाता अहरौला (आजमगढ़) अहरौला थाना क्षेत्र के पूराकोदई गांव में शनिवार की र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:31 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:31 PM (IST)
एक ही गांव के दो घरों से चोरों ने उड़ाया एक लाख का सामान
एक ही गांव के दो घरों से चोरों ने उड़ाया एक लाख का सामान

जागरण संवाददाता, अहरौला (आजमगढ़) : अहरौला थाना क्षेत्र के पूराकोदई गांव में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों में घुसकर नकदी समेत एक लाख से ज्यादा का सामान गायब कर दिया। घटना की जानकारी रविवार को सुबह होने पर पीड़ितों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई।

गांव की मीरा देवी के घर का निर्माण चल रहा है। अभी जंगले नहीं लगाए गए हैं। छत के नाम पर सीमेंटेड शीट डालकर लोग उसी में रहते हैं। रात में खिड़की के रास्ते मकान में दाखिल हुए चोरों ने घर में रखा एक बक्सा गायब कर दिया। बक्से में लगभग 90 हजार रुपये के आभूषण और 1000 नकदी थे। दूसरी घटना उसी गांव के राममिलन के घर हुई। चोरों ने बक्से तोड़कर उसमें रखे जेवरात और चार हजार नकदी, सिलेंडर आदि गायब कर दिया। राममिलन के अनुसार उनकी पत्नी मायके गई हुई हैं और वह मकान की छत पर सो रहे थे। राममिलन ने बताया कि चोर हमारे यहां मीरा देवी के घर से चुराई गई पेटी को भी तोड़कर छोड़ दिए थे।

chat bot
आपका साथी