रोटी देने वाले पोखरे में समाया युवक, मौत

-हर दिन मछली मारकर घर की रोटी चलाते थे मंजय -बीमारी के बाद से पकड़ लिया था पोखरे का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:16 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:16 PM (IST)
रोटी देने वाले पोखरे में समाया युवक, मौत
रोटी देने वाले पोखरे में समाया युवक, मौत

-हर दिन मछली मारकर घर की रोटी चलाते थे मंजय

-बीमारी के बाद से पकड़ लिया था पोखरे का रास्ता

जागरण संवाददाता, सरायमीर (आजमगढ़): सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव में शुक्रवार को दिन में 11 बजे मछली मारने के लिए घर से कटिया लेकर गया युवक पैर फिसलने से पोखरी में डूब गया। काफी देर बाद जानकारी पर मंजय (32) के शव को निकालकर परिवार के लोग घर ले गए। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री हैं। पत्नी व स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिवार वालों के अनुसार मंजय कुछ दिन पहले तेज बुखार के शिकार हो गए और ठीक हुए तो पैर में दिक्कत पैदा हो गई। तब से कोई दूसरा काम नहीं कर पा रहे थे। उनके दिमाग में आया कि मछली मारकर परिवार की रोटी का इंतजाम किया जा सकता है। उसके बाद उन्होंने इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया। मछली को बाजार में बेचकर परिवार चलाते थे। वह हर दिन पोखरे पर जाते थे। बिना गए परिवार का खर्च नहीं चलता था। शुक्रवार को भी वह मछली मारने के लिए गए, लेकिन माना जा रहा है कि पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गए। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस तो पहुंची, लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। उसके बाद पंचनामा बनाकर पुलिस ने शव को परिवार वालों को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी