मुख्यमंत्री को महिला ने पत्र भेज लगाई गुहार

जागरण संवाददाता फूलपुर (आजमगढ़) क्षेत्र के सुदनीपुर गांव की गीता देवी ने मुख्यमंत्री को पत्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 05:55 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 05:55 PM (IST)
मुख्यमंत्री को महिला ने पत्र भेज लगाई गुहार
मुख्यमंत्री को महिला ने पत्र भेज लगाई गुहार

जागरण संवाददाता, फूलपुर (आजमगढ़): क्षेत्र के सुदनीपुर गांव की गीता देवी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। गीता का कहना है कि हमारी भूमि को हड़पने के चक्कर में कुछ लोग अनायास दबाव बन रहे हैं। इस क्रम में मेरे बेटे के खिलाफ चोरी की तहरीर देकर प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस बेटे को 17 जुलाई से ही थाने में बिठाई है। थाना प्रभारी रत्नेश कुमार सिंह का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है। पूछताछ के लिए गीता के पुत्र अमित सिंह को लाया गया। अमित के छोटे भाई को बुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी