बारिश से बढ़ने लगा घाघरा का जलस्तर, बढ़ीं मुश्किलें

- बाढ़ - तटवर्ती इलाकों में बढ़ा कटान का खतरा फिर सहमे लोग - गांगेपुर व परसिया में रु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 07:20 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 07:20 PM (IST)
बारिश से बढ़ने लगा घाघरा का जलस्तर, बढ़ीं मुश्किलें
बारिश से बढ़ने लगा घाघरा का जलस्तर, बढ़ीं मुश्किलें

- बाढ़

- तटवर्ती इलाकों में बढ़ा कटान का खतरा, फिर सहमे लोग

- गांगेपुर व परसिया में रुकने का नाम नहीं रही कटान

जागरण संवाददाता, रौनापार (आजमगढ़) : रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण घाघरा नदी का जलस्तार एक बार फिर बढ़ने लगा है। जलस्तर को बढ़ते देख देवारावासी काफी सहमे हैं। वहीं तटवर्ती इलाकों में कटान का खतरा भी बढ़ गया है। जबकि गांगेपुर व परसिया में कटान रुकने का नाम नहीं ले रही है।

तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बरसात से नदी का जलस्तर बुधवार से फिर बढ़ने लगा। शनिवार से लगातार घट रही घाघरा अचानक बढ़ने लगी है। 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखकर देवरावासी फिर भयभीत होने लगे हैं। नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से कटान का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से घाघरा नदी में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। हालांकि कटान में कोई अंतर नहीं आ रहा है। परसिया के पास कटान बदस्तूर है। नदी बचे हुए बंधे को भी काट रही हैं। रिग बंधे के अंदर की जमीन जिसमें ज्वार बाजरा, मक्का, धान आदि की फसल बोई गई है। पानी लगने से बर्बाद हो रही है। कुढ़वा रिग बंधा के बीच की जमीन भी घाघरा नदी के कटान की जद में आ गई है। देवारा खास राजा के बगहवा का पूरा झगड़हवा का पूरा, बासु का पूरा में फिलहाल कटान थमी है। देवारा खास राजा के ग्रामीण अभी राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन आगामी बाढ़ को देखते हुए अपने सामानों के साथ पलायन करने पर विवश हैं।

chat bot
आपका साथी