देश की आर्थिक उन्नति में अग्रवाल समाज की भूमिका महत्वपूर्ण

जागरण संवाददाता आजमगढ़ अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम बंसल के जनपद म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 10:44 PM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 10:44 PM (IST)
देश की आर्थिक उन्नति में अग्रवाल समाज की भूमिका महत्वपूर्ण
देश की आर्थिक उन्नति में अग्रवाल समाज की भूमिका महत्वपूर्ण

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम बंसल के जनपद में प्रथम आगमन पर अग्रवाल धर्मशाला में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए उत्तम बंसल ने कहा कि देश की आर्थिक उन्नति में हमारे समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आपसी समन्वय से हम समाज को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने के साथ राजनीतिक भागीदारी को भी मजबूत कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने में 25 फीसद से ऊपर की भागीदारी समाज की है। अब समय की मांग है कि हम एकजुट होकर राजनीतिक भागीदारी की मांग करें। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अग्रसेन महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। आमंत्रित अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह, हर्ष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

पिछली खामियां दूर कर जीतेंगे सभी सीटें

जागरण संवाददाता, अजमतगढ़ (आजमगढ़) : जीयनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता की चंगईपुर में हुई बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य एवं सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर पिछली खामियों को दूर कर हर हाल में हारी हुई सीटों को जीतेंगे।

क्षेत्रीय कार्यकर्ता यदि पूरे जोश के साथ लग जाएं तो सीट जीतने में कोई दुविधा नहीं रह जाएगी। हर कार्यकर्ता को चाहिए कि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सहयोग करें। नया कृषि कानून किसानों के लिए नया रास्ता खोलेगा। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वह किसानों को गुमराह कर रही है। बैठक में देवेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, प्रेम प्रकाश राय, सोनू सिंह, संजय राम, चंद्रशेखर सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, शैलेश राय उर्फ बंटू, दुर्गेश मिश्र, प्रशांत शर्मा, प्रेम सिंह, मुकुल राय, ज्ञानेंद्र मिश्र, शिव गोपाल, राधेश्याम सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी