कच्चा मकान धराशायी, बाल-बाल बचा परिवार

जागरण संवाददाता नंदाव (आजमगढ़) सरायमीर थाना क्षेत्र के पारा गांव में गुरुवार की आधी रात

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 05:04 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 05:04 PM (IST)
कच्चा मकान धराशायी, बाल-बाल बचा परिवार
कच्चा मकान धराशायी, बाल-बाल बचा परिवार

जागरण संवाददाता, नंदाव (आजमगढ़) : सरायमीर थाना क्षेत्र के पारा गांव में गुरुवार की आधी रात बाद रिहायशी मकान धराशायी हो गया। संयोग से एक हिस्सा गिरने की जानकारी के बाद परिवार के लोग बाहर निकलने के कारण बाल-बाल बच गए। सभी के बाहर निकलने के क्षण भर बाद ही पूरा मकान ध्वस्त हो गया। गांव की मुन्नी देवी का मकान काफी पुराना हो गया था, लेकिन परिवार के लोग उसी में रहते थे। रात में मकान धीरे-धीरे ढहने लगा, जिसे देख परिवार के लोग दूसरे स्थान पर चले गए। मकान के मलबे में दबकर खाद्यान्न सहित लगभग 80 हजार का सामान नष्ट हो गया।

chat bot
आपका साथी