चकबंदी विभाग की मनमानी से किसानों में आक्रोश

जागरण संवाददाता, अमिलो (आजमगढ़) : सठियांव ब्लाक के ढकवा गांव में चकबंदी विभाग की मनमानी स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 May 2018 06:25 PM (IST) Updated:Sun, 06 May 2018 06:25 PM (IST)
चकबंदी विभाग की मनमानी से किसानों में आक्रोश
चकबंदी विभाग की मनमानी से किसानों में आक्रोश

जागरण संवाददाता, अमिलो (आजमगढ़) : सठियांव ब्लाक के ढकवा गांव में चकबंदी विभाग की मनमानी से आधे काश्तकारों की चकबंदी प्रक्रिया फाइनल कर चकों का आवंटन कर दिया गया जबकि आधे काश्तकारों के चक आवंटन में हीलाहवाली किया गया है। इसे लेकर किसानों में आक्रोश है। तमसा नदी के तट पर आबाद गांव ढकवा में किसानों की संख्या अधिक है। कृषि ही किसानों की रोजी-रोटी है। अगर कृषि कार्य बाधित हो जाए तो आगे जीविका चलाना भारी पड़ जाएगा। ऐसा ही कुछ मामला ढकवा गांव का है। चकबंदी प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। आधे गांव में चकों की पैमाइश कर उस पर कब्जा परिवर्तन करा दिया गया है। जबकि गांव के आधे किसान कब्जा परिवर्तन कराने के लिए चकबंदी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के यहां चक्कर काट रहे हैं और कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसी हालत में किसान पूरी तरह परेशान हैं कि चकों का कब्जा परिवर्तन जब तक नहीं होगा तब तक वे खेती बाड़ी नहीं कर पाएंगे।। इस संबंध में किसान जमालुद्दीन, सुदेशी, दिनेश, लालजीत, रामप्रसाद आदि का कहना है कि जब भाजपा सरकार बनी तो ऐसा लगा कि भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी सुधर जाएंगे और जनता का काम बिना रिश्वत के आसानी से होने लगेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और आज भी अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इस संबंध में सहायक चकबंदी अधिकारी रोहित राम ने बताया कि अगले सप्ताह से लेखपाल व कानूनगो बाकी चकों का कब्जा परिवर्तन के लिए पैमाइश करना शुरू कर देंगे।

chat bot
आपका साथी