निकली बरात, जगह-जगह हुआ राम विवाह का आयोजन

जागरण संवाददाता अंबारी (आजमगढ़) फूलपुर नगर के गढ़वा स्थित कुंवर नदी तट पर श्रीराम विव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 07:26 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 07:26 PM (IST)
निकली बरात, जगह-जगह हुआ राम विवाह का आयोजन
निकली बरात, जगह-जगह हुआ राम विवाह का आयोजन

जागरण संवाददाता, अंबारी (आजमगढ़): फूलपुर नगर के गढ़वा स्थित कुंवर नदी तट पर श्रीराम विवाहोत्सव का आयोजन किया गया।दो किलोमीटर दूर जगदीशपुर कुटी से भगवान श्रीराम की बरात गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। गढ़वा कुटी पर बरातियों का स्वागत किया गया। धनुष यज्ञ के दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।शंकर तिराहा पर नगरवासियों ने राम का आरती उतारकर स्वागत किया। श्रीहनुमान दल अखाड़ा के कलाकार करतब दिखाते चल रहे थे।

अहरौला : मौनी बाबा के आश्रम गहजी महिपालपुर में राम विवाह उत्सव के दूसरे दिन राम विवाह का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।बरातियों ने मीना बाजार का भी खूब आनंद उठाया और जमकर खरीदारी की। तीन दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन अयोध्या से बरात लेकर पहुंचे महाराज दशरथ के चारों पुत्र राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का विवाह संपन्न हुआ। आश्रम के पुरोहित सीताराम तिवारी और दिनेश तिवारी ने वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया।

बिलारमऊ :प्राथमिक विद्यालय पर धनुष यज्ञ मेले का आयोजन किया गया।मांगलिक गीत एवं गारी का लोगों ने खूब आनंद उठाया।

chat bot
आपका साथी