साथी को न्याय दिलाने को प्रधानों ने की मंत्रणा

क्षेत्र पंचायत सभागार में शुक्रवार को प्रधानसंघ अध्यक्ष रामसिगार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें राजापुर की साथी प्रधान सरिता यादव व उनके पति को कैसे न्याय दिलाया जाए व किस प्रकार उनकी सहायता की जाए आदि को लेकर मंत्रणा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 09:10 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:03 AM (IST)
साथी को न्याय दिलाने को प्रधानों ने की मंत्रणा
साथी को न्याय दिलाने को प्रधानों ने की मंत्रणा

जागरण संवाददाता, फूलपुर (आजमगढ़) : क्षेत्र पंचायत सभागार में शुक्रवार को प्रधानसंघ अध्यक्ष रामसिगार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें राजापुर की साथी प्रधान सरिता यादव व उनके पति को कैसे न्याय दिलाया जाए व किस प्रकार उनकी सहायता की जाए आदि को लेकर मंत्रणा की गई। पवन कुमार ने कहा कि महिला प्रधान के घर चलकर स्थिति की जानकारी ली जाए। सभी प्रधानों ने इसका समर्थन किया। प्रधानों ने निर्णय लिया कि महिला प्रधान सहित परिवार का हर सहयोग किया जाएगा। उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद शासन स्तर पर अपनी मांगें रखेंगे। इसमें मो. असलम, एहसानुल्लाह, शिवपूजन, रामनयन, पांचू, महेंद्र, घनश्याम आदि रहे।

chat bot
आपका साथी