मारपीट में घायल वृद्ध की अस्पताल में मौत

जागरण संवाददाता मार्टीनगंज (आजमगढ़) दीदारगंज थाना क्षेत्र के बस्ती कपूरी गांव में चार दिन प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:25 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:25 PM (IST)
मारपीट में घायल वृद्ध की अस्पताल में मौत
मारपीट में घायल वृद्ध की अस्पताल में मौत

जागरण संवाददाता, मार्टीनगंज (आजमगढ़): दीदारगंज थाना क्षेत्र के बस्ती कपूरी गांव में चार दिन पूर्व भूमि विवाद में हुई मारपीट में घायल वृद्ध की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।

बस्ती कपूरी गांव निवासी बलिराम पुत्र मघई का गांव के कुछ लोगों से चार दिन पूर्व विवादित भूमि पर खाद फेकने को लेकर विवाद हो गया था। मामूली कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। संघर्ष में बलिराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्वजन घायलवस्था में मार्टीनगंज सीएचसी में भर्ती कराए। डाक्टर ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर वाराणसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। खेतीबाड़ी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले एनसीआर दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

chat bot
आपका साथी