प्रधान सहायक की आत्महत्या पर मुखर हुए विकासकर्मी

जागरण संवाददाता आजमगढ़ कन्नौज जिला के ब्लाक कन्नौज में तैनात प्रधान सहायक अशोक कुमार क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 04:21 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 04:21 PM (IST)
प्रधान सहायक की आत्महत्या पर मुखर हुए विकासकर्मी
प्रधान सहायक की आत्महत्या पर मुखर हुए विकासकर्मी

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: कन्नौज जिला के ब्लाक कन्नौज में तैनात प्रधान सहायक अशोक कुमार की आत्महत्या से मर्माहत विकास भवन के कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया। साथ ही उनके कथित उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कन्नौज के बीडीओ(परियोजना निदेशक) के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष वृज किशोर सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधान सहायक अशोक कुमार का वेतन विगत तीन माह से खंड विकास अधिकारी कन्नौज ने रोका दिया था। कार्यालय में बुलाकर उनके साथ दु‌र्व्यवहार भी किया गया। मानसिक रूप से पीड़ित प्रधान सहायक ने तीन दिसंबर को अपने आवास में आत्महत्या कर ली। बीडीओ कन्नौज को तत्काल गिरफ्तार करने और विभागीय कार्रवाई की मांग की। संगठन के मंत्री रामदुलारे ने स्व. अशोक कुमार के स्वजन को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामजन्म प्रसाद रावत ने कहा कि घटना निदनीय है। यह आवश्यक है कि कर्मचारियों की एकता बनी रहे जिससे कोई भी अधिकारी कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित न कर सके। डीआरडीए एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, शिव मोहन सिंह, संतोष कुमार सिंह, शुभम सिंह, रिजवान अहमद, पंकज वर्मा, नलिनेश कुमार यादव, अतुल कुमार श्रीवास्तव, रविद्र नाथ चौबे, आत्मा तिवारी, संजय सिंह, राजेश कुमार वर्मा, अशोक राय, मोती राम आदि थे।

chat bot
आपका साथी