कोरोना काल में लौटा सजने संवरने का दौर

लॉकडाउन में ढील मिलने के साथ ही शर्त के साथ शुक्रवार को जिले के ब्यूटी पार्लर व सैलून की दुकानें खुल गए। जिससे कोरोना काल में लंबे अरसे बाद महिलाओं के साथ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:44 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:44 PM (IST)
कोरोना काल में लौटा सजने संवरने का दौर
कोरोना काल में लौटा सजने संवरने का दौर

जासं, आजमगढ़ : लॉकडाउन-4 के बाद मिली सशर्त रियायतों के क्रम में शुक्रवार को जिले में ब्यूटी पार्लर व सैलून की दुकानें खुल गईं। इससे कोरोना काल में लंबे अरसे बाद महिलाओं के साथ पुरुषों के भी सजने संवरने का दिन लौट आया।

कोरोना वायरस के चलते जिले में 23 मार्च से लॉकडाउन लगने से सभी सैलून व ब्यूटी पार्लर की दुकानें भी बंद हो गयी थी। बच्चों की बाल कटिग अभिभावक घरों में ही करते थे। महिलाओं के लिए सुंदरता बरकरार रखने के लिए घरेलू नुस्खों का सहरा बचा था। अनलॉक-1 के गाइडलाइन के तहत डीएम ने शर्त के साथ सप्ताह में तीन दिन सैलून व ब्यूटी पार्लर की दुकानों को खोलने का आदेश दे दिया है।

पहले दिन आए कम लोग

पहले दिन सैलून व ब्यूटी पार्लर में ग्राहकों की संख्या कम रही। सैलून मे पुरुषों की तो कुछ संख्या दिखी लेकिन ब्यूटी पार्लर में गिनती की महिलाएं व युवतियां पहुंची। शहर के एलवल मोहल्ला स्थित दर्पन सैलून के संचालक छोटू भाई ने कहा कि हमारे यहां सुरक्षा के सभी उपाय किये गए हैं। मॉस्क, ग्लब्स, हेयर कैप लगाने के साथ ही इस्तेमाल होने वाले कंघी, ब्रश, रेजर, तौलिया, कुर्सी तक को सैनिटाइज किया जा रहा है। चौक स्थित चार्मिंग ब्यूटी पार्लर की संचालिका गीता अग्रवाल ने कहा कि पहले दिन गिनती के ग्राहक आए, लेकिन उम्मीद बरकरार है। आइ-ब्रो कराने के लिए आयी पुरानी सब्जी मंडी मोहल्ला निवासी दिव्या अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के चलते भय तो बना हुआ है, लेकिन सतर्कता से कोरोना हारेगा।

इन शर्तो को करना होगा पूरा

शारीरीक दूरी, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था, काम करने वाले कर्मचारियों को मॉस्क, ग्लब्स, पीपीई किट, हेयर कवर लगाना अनिवार्य है। इसी के साथ ही कंघी, कैंची, रेजर आदि को प्रत्येक बार सैनेटाइज करने के साथ ही एक कपड़े को एक बार, कुर्सी को भी प्रत्येक बार सैनेटाइन करना अनिवार्य किया गया है।

chat bot
आपका साथी