पिस्टल की बट से व्यापारी को किया घायल

जागरण संवाददाता मेहनाजपुर (आजमगढ़) मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के डंडवल के समीप शनिवार की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 05:17 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 05:17 PM (IST)
पिस्टल की बट से व्यापारी को किया घायल
पिस्टल की बट से व्यापारी को किया घायल

जागरण संवाददाता, मेहनाजपुर (आजमगढ़): मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के डंडवल के समीप शनिवार की सुबह 11 बजे सोने की चेन लूटने में विफल बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया।

ग्राम झिझपुर सरैया निवासी नितेश कुमार सिंह के पिता सुरेश सिंह की मेहनाजपुर बाजार में बरवा मोड़ के समीप स्टेबलाइजर, बैट्री, आरो आदि की दुकान है।घटना के समय नितेश कुमार सिंह अपने सहयोगी सोनू को बाइक पर बैठाकर घर से मेहनाजपुर बाजार अपने दुकान पर आ रहे थे।रास्ते में पल्हना- मेहनाजपुर मार्ग स्थित डंडवल गांव के समीप पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और उन्होंने नितेश से देवगांव जाने का मार्ग पूछा। नितेश ने अपनी गाड़ी रोककर बदमाशों को देवगांव का रास्ता बताया।उसी बीच लुटेरे नितेश के गले से सोने की चेन छीनने लगे। छीनाझपटी में लुटेरे से व्यापारी की झड़प हो गई। लुटेरे के हाथ से पिस्टल की मैग्जीन जमीन पर गिर गई, तो नितेश भागना चाहे, तब तक पीछे से लुटेरे ने पिस्टल की बट से प्रहार कर दिया। घायलावस्था में युवक जान बचाकर भागा। युवक की चीख-पुकार सुनकर अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचने लगे, तो लुटेरे पल्हना की तरफ तमंचा लहराते हुए भाग निकले।घायल युवक को मेहनाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।नितेश कुमार सिंह ने मेहनाजपुर में घटना की तहरीर दे दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी चुन्ना सिंह ने बताया कि

लुटेरों ने नितेश की चेन छीनने का प्रयास किया है। जल्द ही आरोपितों को पकड़कर घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।

उधर क्षेत्र में एक के बाद एक आपराधिक वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

chat bot
आपका साथी