तहसीलदार ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण

जागरण संवाददाता, दीदारगंज (आजमगढ़) : मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के खरसहन कला गांव स्थित साधन स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Dec 2017 09:17 PM (IST) Updated:Thu, 14 Dec 2017 09:17 PM (IST)
तहसीलदार ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण
तहसीलदार ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण

जागरण संवाददाता, दीदारगंज (आजमगढ़) : मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के खरसहन कला गांव स्थित साधन सहकारी समिति व धान क्रय केंद्र का तहसीलदार ने निरीक्षण किया। इस दौरान सब कुछ ठीक ठाक मिला। किसानों ने कहा कि तौल का दूसरे या तीसरे दिन किसान के खाते में पैसा आ रहा है। इससे किसानों में खुशी व्याप्त है। क्षेत्र के कुछ लोगों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी कि क्रय केंद्र पर किसानों का धान न लेकर बिचौलियों का धान लिया जा रहा है। इसको संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार मौके पर पहुंच कर जांच किया तो शिकायत निराधार मिली। फिर भी तहसीलदार ने क्षेत्रीय लेखपाल वरुण यादव को निगरानी के लिए केंद्र पर प्रतिदिन उपस्थित होकर अपने देखरेख में धान क्रय करने का निर्देश दिया। केंद्र पर मापक यंत्र, कंप्यूटर, पंखा, कंप्यूटराइज तौल मशीन तथा ग्राहकों को पीने के लिए पानी व बैठने की व्यवस्था की गई है।

साधन सहकारी समिति के सचिव दिनेश ¨सह ने बताया कि किसानों द्वारा क्रय किए गए धान की डिलेवरी न होने के कारण गोदाम भर गया है। इससे काफी परेशानी हो रही है। साधन सहकारी समिति खरसहन की गोदाम फूल हो जाने के कारण गुरुवार से क्षेत्र के पल्थी साधन सहकारी समिति पर धान क्रय शुरू किया गया है। क्षेत्र के विनोद यादव, तीर्थराज, वीरेंद्र यादव, रामअवध, रामदुलार, सतिराम यादव, रामजीत आदि किसानों ने कहा कि जीवन में पहली बार इतने कम समय मे धान का पैसा सरकार द्वारा मिल जा रहा है।

chat bot
आपका साथी