तमसा नदी में नहाते समय किशोर डूबा

आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गोछा गांव स्थित धरहरा घाट पर शुक्रवार की दोपहर को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Aug 2018 12:11 AM (IST) Updated:Sat, 11 Aug 2018 12:11 AM (IST)
तमसा नदी में नहाते समय किशोर डूबा
तमसा नदी में नहाते समय किशोर डूबा

आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गोछा गांव स्थित धरहरा घाट पर शुक्रवार की दोपहर को नहाने के लिए गया किशोर तमसा नदी में डूब गया। देर शाम तक गोताखोर के साथ ही ग्रामीण नदी में जाल डालकर उसकी तलाश करने में जुटे हुए थे। वहीं किशोर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के नट बस्ती निवासी 17 वर्षीय अयूब पुत्र निसार अहमद अपने कुछ दोस्तों के साथ शुक्रवार की दोपहर को लगभग डेढ़ बजे गोछा पुल के पास स्थित बाग में कबड्डी खेलने के लिए गया था। कबड्डी खेलने के बाद सभी युवकों ने धरहरा घाट पर नहाने की योजना बनाई। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के चलते तमसा नदी इस समय ऊफनाई हुई है। तमसा नदी में नहाते समय अयूब डूबने लगा तो साथ में मौजूद एक युवक ने उसे बचाने के लिए उसे उठाकर अपने कंधे पर बैठा लिया। कंधे पर अयूब के सवार होते ही उसे बचाने का प्रयास कर रहा युवक स्वयं जब नदी में डूबने लगा तो उसने अयूब को कंधे से कूदने के लिए कहा। कंधे से कूदते ही अयूब नदी की धारा में समा गया। साथियों के शोर मचाने पर गांव के लोग भी आ गए। ग्रामीणों ने कुछ गोताखोरों को भी बुला लिया। गोताखोर के माध्यम से ग्रामीण नाव पर सवार होकर नदी में जाल डालकर किशोर की तलाश करने लगे। शाम तक वह नहीं मिल सका था। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर आ गई थी। इधर किशोर के डूबने की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। अयूब छह भाई व चार बहनों में पांचवें नंबर पर था।

chat bot
आपका साथी