तकनीक में दक्ष किए गए केंद्र प्रभारी व कार्मिक

जागरण संवाददाता आजमगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के सभागार में शनिवार को विश्व खाद्य दिवस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:22 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:22 PM (IST)
तकनीक में दक्ष किए गए केंद्र प्रभारी व कार्मिक
तकनीक में दक्ष किए गए केंद्र प्रभारी व कार्मिक

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के सभागार में शनिवार को विश्व खाद्य दिवस पर प्रत्येक ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला के माध्यम से किसानों को तकनीकी जानकारी दिए जाने के लिए केंद्र प्रभारियों एवं कृषि विभाग के कार्मिकों को विज्ञानियों ने प्रशिक्षित किया।

मुख्य अतिथि जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुधीर कुमार ने किसानों को कृषि विविधिकरण, फसल अवशेष प्रबंधन के करने के लिए प्रेरित किया। केंद्र प्रभारी अधिकारी डा. आर के सिंह ने केंद्र पर चल रही संपूर्ण गतिविधियों की जानकारी दी। वरिष्ठ विज्ञानी डा. रुद्र प्रताप सिंह ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से किसानों को खाद्य आहार में मशरूम उत्पादन एवं उसकी महत्ता के बारे में बताया।

वरिष्ठ विज्ञानी डा. रणधीर नायक ने मृदा परीक्षण के आधार पर रासायनिक उर्वरकों के उपयोग और आय संवर्धन के गुर सिखाए।

मौसम विज्ञानी डा. तेज प्रताप सिंह व उपमन्यु सिंह ने ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। सिद्धांत सिंह ने किसान हब परियोजना से किसान हित में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। 150 से अधिक कार्मिक एवं किसान प्रशिक्षण में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी