हमसे मुफ्त में लें पौधा पर जरूर करें रोपण

मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के कुरथुवा गांव में आर्यमगढ़ सेवा समिति ने शनिवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अच्छी पहल की। समिति के सह सचिव सनी यादव के नेतृत्व में 41 लोगों को विभिन्न प्रजाति के पौधे दिए गए। साथ में यह भी संदेश दिया कि हमसे मुफ्त में पौधे ले जाएं लेकिन लगाएं जरूर।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:54 PM (IST)
हमसे मुफ्त में लें पौधा पर जरूर करें रोपण
हमसे मुफ्त में लें पौधा पर जरूर करें रोपण

जागरण संवाददाता, मार्टीनगंज (आजमगढ़) : मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के कुरथुवा गांव में आर्यमगढ़ सेवा समिति ने शनिवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अच्छी पहल की। समिति के सह सचिव सनी यादव के नेतृत्व में 41 लोगों को विभिन्न प्रजाति के पौधे दिए गए। साथ में यह भी संदेश दिया कि हमसे मुफ्त में पौधे ले जाएं, लेकिन लगाएं जरूर।

पीपल, बरगद,जामुन, नीम, सागौन, सफेदा, नींबू, आम आदि के पौधे लेने के बाद सभी ने एक स्वर में कहा कि इसे लगाने के बाद इसका संरक्षण भी करेंगे। उसे बड़ा वृक्ष बनाएंगे और आसपास के लोगों को पौधारोपण से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे। सनी ने बताया कि कोई भी मोबाइल नंबर पर बातकर निश्शुल्क पौधे प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान अरुणाकर सिंह, अनिल राजभर, संतोष राजभर, रामप्रसाद, रीना, वंदना, कमला उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी