क्वारंटाइन सेंटरों पर प्रवासियों का रखें ध्यान

जागरण संवाददाता, बरदह (आजमगढ़) : प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद/ नोडल अधिकारी आपदा राहत शिव प्रसाद ने क्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 May 2020 06:41 PM (IST) Updated:Wed, 13 May 2020 06:41 PM (IST)
क्वारंटाइन सेंटरों पर प्रवासियों का रखें ध्यान
क्वारंटाइन सेंटरों पर प्रवासियों का रखें ध्यान

जागरण संवाददाता, बरदह (आजमगढ़) : प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद/ नोडल अधिकारी आपदा राहत शिव प्रसाद ने क्षेत्र के सम्मोपुर स्थित जमुना केशव प्रसाद महाविद्यालय पर बने क्वारंटाइन सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीएम धीरज श्रीवास्तव, तहसीलदार प्रेम प्रकाश राय भी थे। नोडल अधिकारी ने प्रवासियों के खानपान की जानकारी ली और कहा कि इनका पूरा ध्यान रखा जाए। यहां रखे गए लोगों द्वारा समय से नाश्ता और भोजन मिलने की जानकारी पर संतोष जताया और कर्मचारियों को कोरोना पर सरकार की गाइडलाइन के पालन का निर्देश दिया। भीरा : सेंटर पर 62 लोग मिले, जबकि लगातार लोगों का आना जारी है। प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सारी व्यवस्था नियमानुसार चल रही है।

chat bot
आपका साथी