स्वस्थ जीवन के लिए खानपान का ध्यान व नियमित रखें दिनचर्या

भागदौड़ की इस जिदगी में व्यक्ति यदि साफ-सफाई प्राणायाम योग टहलना सूक्ष्म व्यायाम करके और ज्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:01 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:01 PM (IST)
स्वस्थ जीवन के लिए खानपान का ध्यान व नियमित रखें दिनचर्या
स्वस्थ जीवन के लिए खानपान का ध्यान व नियमित रखें दिनचर्या

भागदौड़ की इस जिदगी में व्यक्ति यदि साफ-सफाई, प्राणायाम, योग, टहलना, सूक्ष्म व्यायाम करके और ज्यादा तलभुनी चीजें न खाकर और तनावमुक्त रहकर कई गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। दैनिक दिनचर्या में बेहतर खान-पान से व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सकता है। रोग की उत्पत्ति का कारण कोई न कोई लापरवाही या गलत खान-पान और अनियमित दिनचर्या से व्यक्ति की जैविक शक्ति प्रभावित होती है और रोगों का आक्रमण होता है। होम्योपैथिक औषधियां उसी जैविक शक्तियों को ठीक कर देती हैं। यह जानकारी दैनिक जागरण के हैलो डाक्टर कार्यक्रम में केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद आयुष मंत्रालय के पूर्व सदस्य डा. भक्तवत्सल ने लोगों के सवालों के जवाब में दी।

सवाल : पथरी का आपरेशन कराई थी। गैस बहुत बनती है?

-नीतू श्रीवास्तव, आराजीबाग।

जवाब : चिकने खान-पान से परहेज करें। लाइकोपोडियम एक एम,रेफनस व चाइना 15 दिन तक बारी-बारी से लें।

सवाल : जोड़ों में बहुत दर्द होता है?

-चंद्रशेखर यादव, अंबारी।

जवाब : दूध-दही खाने से पूरी तरह परहेज करें। आर्निका मांट एक एम तीन खुराक, रस्टम और कालीआयो 30-30 पावर बारी-बारी से लें।

सवाल : 75 वर्ष उम्र है। दाहिने कूल्हे से घुटने तक जोड़ों में दर्द होता है। चलने-फिरने से आराम हो जाता है?

-बालचंद यादव एडवोकेट, तहसील फूलपुर।

जवाब : कोलोसिथ, रस्टम 200 पावर और आर-71 लें, आराम मिल जाएगा।

सवाल : सफेद दाग का इलाज है?

-रेखा, फरिहा, निजामाबाद।

जवाब : सही इलाज कराने से सफेद दाग ठीक हो जाता है। थोड़ा परहेज और सावधानी बरतनी होगी।

सवाल : 76 साल उम्र है। बवासीर से बहुत परेशान हूं। पेट भी साफ नहीं होता है?

-मु.कुद्दूस, नगर पंचायत बूढ़नपुर।

जवाब : सुबह में सल्फर-30, रात में सोते समय नक्सओमिका लें।

सवाल : 24 वर्ष उम्र है। बाल झड़ रहा है ?

-पद्मेश पांडेय, अंबारी।

जवाब : पहले तो नमकीन चीज न खाएं। एसिडफाश-30 व एसी-19 30 पावर में लें।

सवाल : गैस ज्यादा बनती है। कच्ची डकार आती है?

-रामबूझ यादव, नामदारपुर जुनेदगंज।

जवाब : एर्टिमक्रोम-200, नक्सवोमिका-200 पावर में लें।

सवाल : 22 साल बेटी की लंबाई कम है?

-सुनील कुमार सिंह, मेंहनगर।

जवाब : उम्र के हिसाब से अब कोई दवा कारगर साबित नहीं होगी।

सवाल : कपड़ा उतारने के बाद बहुत खुजली होती है?

-बृजेश कुमार यादव, संसारपुर, निजामाबाद।

जवाब : रेक्यूमेक्स-30 और ओलिएंड-30 15 दिन तक खाएं।

सवाल : शरीर में बहुत दर्द होता है। गैस बहुत बनती है।खाने की इच्छा नहीं होती है?

-रविद्र कुमार मिश्र, फूलपुर।

जवाब : रोबोनिया-30, एंटिमक्रूड-30 बारी-बारी से तीन बार लें। मिर्च मसालेदार चीजें न खाएं।

सवाल : टाइफाइड बुखार था। एलोपैथ दवा से ठीक हो गया था लेकिन पुन: हो गया है?

-हरिमोहन यादव, सरायमीर।

जवाब : आर्सेनिक अलबम-200 पावर तीन डोज, रस्टम-30 व ब्रायनिया-30 पावर तीन-तीन घंटे पर लें।

सवाल : ओमिक्रान व कोरोना से बचाव के लिए कोई दवा?

-अनुतोष, चौक, शहर।

जवाब : पहले से ठंड से बचें। साफ-सफाई का ध्यान रखें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें। शारीरिक दूरी बनाए रखें।

सवाल : पढ़ते हैं तो ध्यान केंद्रित नहीं रहता है ?

-हर्षित बरनवाल, चौक, शहर।

जवाब : प्रतिदिन कम से कम दो दाना बादाम खाएं। हेनाकार्डियम-30 पावर और ब्राह्मीक्यू 15 बूंद सुबह में लें।

सवाल : सुबह में कच्ची डकार बहुत आती है। खाने की इच्छा नहीं होती है?

-अभय चतुर्वेदी, मेंहनगर।

जवाब : कार्बोवेज 200 पावर, बोरैक्स 200 पावर, आर-5 बारी-बारी से लें।

सवाल : उम्र 31 साल।पायरिया है। बदबू के साथ खून भी आता है?

-अंगुलकर यादव, रौनापार।

जवाब : नमक व सरसो के तेल से दांतों की मालिस करें। क्लोडेंट टूथपेस्ट करें। क्रियोजोड-30, मरसाल-30, बायोकवोनेशन-18 लें।

सवाल : बच्चों को ओमिक्रान से कैसे बचाएंगे?

-शिवानी अग्रवाल, सिधारी।

जवाब : बच्चों को ठंड से बचाएं। इनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें।

सवाल : बालों में रूसी बहुत है?

-विजेंद्र , बदरका।

जवाब : नमकीन चीजें खाने से परहेज करें। सप्ताह में कम से कम एक बार बालों में नीबू रगड़ें।

सवाल : 60 वर्ष उम्र है। घुटने में बहुत दर्द होता है। हार्ट का भी मरीज हूं?

-उदयभान गिरी, मेंहनगर।

जवाब : ब्रायनिया 200 पावर, जिसिग क्यू, वसीकिया क्यू 15-15 बूंद लें।

सवाल : शुगर व ब्लडप्रेशर है?

-मीना अग्रवाल, गोपीगंज, वाराणसी।

जवाब : शुगर व ब्लडप्रेशर की जांच कराते रहें। आर्सेनिक अलबम 200 पावर, एलोज-30 एक सप्ताह तक लें।

सवाल : शुगर का मरीज हूं?

-राजीव प्रसाद यादव, चंदाभारी, निजामाबाद।

जवाब : खेत में बिना जूता पहने कभी न जाएं। दो-तीन किमी प्रतिदिन टहलें। चावल व चीनी का सेवन कतई न करें।

chat bot
आपका साथी