आनंद के क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर मनी खुशी

जागरण संवाददाता आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:29 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:29 PM (IST)
आनंद के क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर मनी खुशी
आनंद के क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर मनी खुशी

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता को क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर समर्थकों में हर्ष है। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित समारोह में समर्थकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कहा कि अब भाजपा और सरकार तक पिछड़े वर्ग की आवाज आसानी से पहुंच जाएगी। आनंद गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान केवल भाजपा में है। मुझे पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और अपने लोगों की समस्या को सरकार तक पहुंचाऊंगा। इसके साथ क्षेत्रीय महामंत्री आनंद गुप्ता ने जिले के पदाधिकारी मोनू विश्वकर्मा को क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, जेएल राजभर को क्षेत्रीय शोध विभाग प्रमुख, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राजाराम राजभर व जितेंद्र मोहन वर्मा को क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी। इस मौके पर आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, लक्ष्मण मौर्या, अखिलेश मिश्रा, प्रेमप्रकाश राय, जयनाथ सिंह, ब्रजेश यादव, नागेंद्र पटेल, नन्हकू राम सरोज, पवन सिंह मुन्ना, विनोद उपाध्याय, कर्मवीर शर्मा, सौदागर भारती, रामनिवास सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी