मुख्य मार्ग पर बह रहा नाबदान का पानी

जागरण संवाददाता तरवां (आजमगढ़) क्षेत्र के हैबतपुर डुभावं गांव में तरवा-लालगंज मुख्य मार्ग स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 05:08 PM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 05:08 PM (IST)
मुख्य मार्ग पर बह रहा नाबदान का पानी
मुख्य मार्ग पर बह रहा नाबदान का पानी

जागरण संवाददाता, तरवां (आजमगढ़) : क्षेत्र के हैबतपुर डुभावं गांव में तरवा-लालगंज मुख्य मार्ग से जाने वाली सड़क पर लोगों के घरों का गंदा पानी बह रहा है। इससे सड़क में गड्ढे बन गए हैं और उसमें गंदा पानी रुकने से सड़न पैदा हो रही है और आसपास के लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है।

इसी रास्ते से लोग श्री बाराह मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भी जाते हैं। क्षेत्र के लोगों के साथ ही बाहरी लोगों का भी इसी मार्ग से आवागमन होता है। गांव के संतोष चौहान, बच्चा मिश्रा, उदयभान गुप्ता, कंचन गुप्ता, त्रिवेणी सिंह आदि का कहना है कि पक्की नाली का निर्माण कराकर अगर गंदा पानी पोखरी में मिला दिया जाता तो यह समस्या उत्पन्न नहीं होती।

chat bot
आपका साथी