आज शुरू होगा चीनी मिल का पेराई सत्र

जागरण संवाददाता अमिलो (आजमगढ़) सठियांव चीनी मिल का छठवां पेराई सत्र 2021-22 रविवार हो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:20 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:20 PM (IST)
आज शुरू होगा चीनी मिल का पेराई सत्र
आज शुरू होगा चीनी मिल का पेराई सत्र

जागरण संवाददाता, अमिलो (आजमगढ़) : सठियांव चीनी मिल का छठवां पेराई सत्र 2021-22 रविवार हो शुरू होगा।पेराई शुरू होने से पहले जिला अधिकारी राजेश कुमार पूजन-अर्चन करेंगे।

हालांकि, एक दिन पहले तक परिक्षेत्र का एक भी गन्ना पेराई हेतु मिल में नहीं पहुंचा था, जबकि घोषणा की गई कि जो किसान सबसे पहले गन्ना आपूर्ति के लिए चीनी मिल गेट पर पहुंचेंगे उनका सम्मान शाल व अंगवस्त्र देकर किया जाएगा।शुभारंभ के लिए 23 हजार क्विटल गन्ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इस संबंध में मुख्य गन्ना अधिकारी डा. विनय प्रताप सिंह ने बताया कि 23 हजार क्विटल आपूर्ति के लिए किसानों को मैसेज भेज दिया गया है। पेराई सत्र के शुभारंभ के मौके पर सभी किसान ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर आ जाएंगे।

chat bot
आपका साथी