विज्ञान उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता सगड़ी (आजमगढ़) सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजानशहीद महाविद्यालय में आयोजित विज्ञ्‍

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:06 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:06 PM (IST)
विज्ञान उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञान उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता, सगड़ी (आजमगढ़): सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजानशहीद महाविद्यालय में आयोजित विज्ञान उत्सव के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं की प्रतिभा का परीक्षण किया गया। विज्ञानी के हाथों पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

विज्ञान उत्सव के अंतिम दिन प्रसिद्ध विज्ञानी आरके सिंह ने पंजीकृत छात्र-छात्राओं का परीक्षण किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें जल संचयन पर माडल बनाकर मौलाना आजाद इंटर कालेज के छात्र जुल्फेंसा अकमल ने प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार चांदनी व मनाल को तृतीय पुरस्कार शिबा और मनोज को मिला। प्रसिद्ध वैज्ञानिक आरके सिंह ने भारत सरकार विज्ञान तकनीकी विभाग देशभर में विज्ञान के छात्र-छात्राओं को जागरूक व प्रोत्साहित करने के लिए विज्ञान उत्सव कार्यक्रम का संचालन कर रही है। उन्होंने देशभर में विज्ञान के घटते हुए छात्र छात्राओं पर चिता व्यक्त की और कहा कि विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करना विज्ञान उत्सव का मुख्य उद्देश्य रहा है। विज्ञान उत्सव में बच्चों के पुरस्कार के साथ-साथ सम्मिलित सभी बच्चों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। इसमें मिर्जा आरिफ बेग, प्राचार्य शाहेदीन, प्राचार्य प्रियंका सिंह, अराफात बेग, सीमा भारती आदि रहे।

chat bot
आपका साथी