बरसात संग तेज हवा ने रोकी विद्युत आपूर्ति

-मौसम का असर -शहर से लेकर गांव तक के उपभोक्ता कई घंटे हुए प्रभावित -छह घंटे बं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 05:17 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 05:17 PM (IST)
बरसात संग तेज हवा ने रोकी विद्युत आपूर्ति
बरसात संग तेज हवा ने रोकी विद्युत आपूर्ति

-मौसम का असर ::::

-शहर से लेकर गांव तक के उपभोक्ता कई घंटे हुए प्रभावित

-छह घंटे बंद रहा अतलस पोखरा, हीरापट्टी व कंधरापुर फीडर

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: धान की फसल के लिए झमाझम बारिश संजीवन साबित हुई। मौसम खुशगवार हुआ तो गर्मी से लोगों को काफी राहत हुई है। लेकिन तेज हवा के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पर काफी असर पड़ा है। मेन लाइन (33 हजार वोल्ट) के तार पर पेड़ की डालियां गिरने से शहर के उत्तर तरफ तीन फीडरों से छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। लगभग चार हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। सबसे अधिक परेशानी पानी को लेकर हुई।

विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत टाउन नंबर दो की मेन लाइन पर बुधवार की भोर में लगभग पांच बजे भंवरनाथ चौराहा और हाफिजपुर-जुनेदगंज के बीच पेड़ की डाली गिर गई। जिससे अतलस पोखरा,

हीरापट्टी और कंधरापुर फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। लगभग चार हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। अवर अभियंता अकबर अली की देखरेख में विद्युतकर्मियों ने अथक प्रयास कर डालियों का हटाया और टूटे तारों को जोड़कर आपूर्ति बहाल की। सुबह लगभग 11 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी