लाठी डंडे से मारपीट, सात घायल

जागरण संवाददाता, भीरा (आजमगढ़) : बरदह थाना क्षेत्र के शिक्षणेरी गांव में रास्ते के विवाद क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Feb 2018 06:43 PM (IST) Updated:Sun, 04 Feb 2018 06:43 PM (IST)
लाठी डंडे से मारपीट, सात घायल
लाठी डंडे से मारपीट, सात घायल

जागरण संवाददाता, भीरा (आजमगढ़) : बरदह थाना क्षेत्र के शिक्षणेरी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर रविवार की दोपहर को दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे से जमकर संघर्ष हुआ। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने घर में घुस कर तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिक्षणेरी गांव निवासी आनंद ¨सह व रामचंद्र ¨सह पक्ष के बीच आपस में रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। विवाद को देखते हुए लालगंज एसडीएम व तहसील प्रशासन ने पैमाइस कराने के बाद पंद्रह दिन पूर्व रास्ते पर खड़ंजा भी लगवा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि आनंद की पुत्री नीशू उक्त रास्ते पर रविवार की दोपहर को खड़ी थी। तभी दूसरे पक्ष के गुड्डू का पुत्र रिशू ¨सह ने नीशू को रास्ते पर खड़ा देख मुस्करा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी होने के बाद लाठी डंडे से जमकर संघर्ष होने लगा। संघर्ष में एक पक्ष से 18 वर्षीय नीशू ¨सह पुत्री आनंद,, 78 वर्षीय चनवता देवी पत्नी स्व. यशवंत ¨सह, 30 वर्षीय धर्मेंद्र ¨सह पुत्र हृदय नरायन ¨सह व दूसरे पक्ष से 75 वर्षीय रामचंद्र पुत्र बांसदेव, 40 वर्षीय पूनम पत्नी गुड्डू ¨सह, 19 वर्षीय रिशू ¨सह पुत्र गुड्डू घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा में भर्ती कराया गया है। आनंद पक्ष का कहना है कि हमला से पूर्व दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके घर पर चढ़कर तोड़ फोड़ भी किया है। बरदह थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी