महाराजा सुहेलदेव के नाम पर होगा राज्य विश्वविद्यालय

जागरण संवाददाता आजमगढ़ आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव होगा। यह घोषण

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 07:06 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 07:06 PM (IST)
महाराजा सुहेलदेव के नाम पर होगा राज्य विश्वविद्यालय
महाराजा सुहेलदेव के नाम पर होगा राज्य विश्वविद्यालय

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव होगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्ताव पर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे कैबिनेट में पास कराएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ में बनने वाला राज्य विश्वविद्यालय अगले सत्र से शुरू हो जाएगा। आजमगढ़ व मऊ के विद्यालय इससे संबद्ध होंगे। नौजवानों को नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का नौजवान स्मार्ट बनेगा। इसके लिए उन्हें स्मार्ट टैबलेट और लैपटाप भी मिलेगा। अब युवा आनलाइन शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने खाद्यान्न वितरण को लेकर पूर्व की सरकारों पर करारा तंज कसा। कहाकि पहले खाद्यान्न बांग्लादेश चला जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री अन्न गरीब योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में खाद्यान्न दिया जा रहा है। उन्होंने कहाकि दीपावली बीत गई और अब होली तक प्रदेश की 15 करोड़ कार्डधारकों को निश्शुल्क राशन मिलेगा, जो दिसंबर से लागू हो जाएगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो खाद्यान्न मिलेगा। साथ ही एक किलो खाद्य तेल, एक किलो चीनी और एक किलो नमक भी वितरित किया जाएगा। पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो निश्शुल्क खाद्यान्न मिलेगा। इसके अलावा एक किलो खाद्य तेल, एक किलो दाल व एक किलो नमक भी वितरित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी