सरकार के खिलाफ जेपी के गांव से सपाइयों ने शुरू की साइकिल यात्रा

केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल प्रारम्भ की है। गांव-गांव समाजवादी संदेश देने निकले पार्टी के कार्यकर्ता बैरिया विधान सभा में इसकी शुरूआत समाजवाद की धरती जेपी के गांव से की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 05:28 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 05:28 PM (IST)
सरकार के खिलाफ जेपी के गांव से सपाइयों ने शुरू की साइकिल यात्रा
सरकार के खिलाफ जेपी के गांव से सपाइयों ने शुरू की साइकिल यात्रा

जासं, बलिया : केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल प्रारम्भ की है। गांव-गांव समाजवादी संदेश देने निकले पार्टी के कार्यकर्ता बैरिया विधान सभा में इसकी शुरूआत समाजवाद की धरती जेपी के गांव से की गई। सपा नेता जयप्रकाश यादव मुन्ना व जयप्रकाश नगर निवासी समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने दर्जन भर कार्यकर्ताओं के साथ जेपी की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर समाजवादी संदेश यात्रा शुरु की। विधान सभा अध्यक्ष जयप्रकाश यादव मुन्ना ने कहा कि वर्तमान सरकार आम जनमानस के विश्वास पर खरा नहीं उतर पाई है। विधान सभा बैरिया में सड़क से लेकर शिक्षा या स्वास्थ्य सब बेपटरी है। जनता के इन्हीं मुद्दों को लेकर सपा गांव की ओर निकली है। इस क्रम में गांव-गांव जाकर सपा की नीतियों व संदेशों से लोगों को अवगत कराते हुए जागरुक करने का काम किया जाएगा।

समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने कहा कि जेपी के गांव से ही हर बार अत्याचार के खिलाफ बदलाव की आंधी चली है। इस सरकार के खिलाफ भी जेपी जैसे संपूर्ण क्रांति आंदोलन की जरूरत है। यह सरकार जनता से छल कर रही है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में जनपद की हालत दिन ब दिन खराब होते जा रही है। बसंतपुर स्थित एन-वन अस्पताल की दु‌र्व्यवस्था का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार में बैठे लोग व्यवस्था सुधारने की बजाय वाहवाही लूटने में जुटे हैं। जनता अब इस सरकार से ऊब चुकी है। सपा की यह साइकिल यात्रा सरकार की नींव हिला देगी। इस मौके पर डा. वीरेंद्र यादव, तेजन यादव, रामायण यादव, सतन यादव, चंदन यादव, अखिलेश साह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी