साइकिल रैली में सपा ने दिखाया दम, सरकार को कोसा

सपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा मुख्यालयों पर साइकिल रैली निकालकर दम दिखाय और सभा कर सरकार की नीतियों को जमकर कोसा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 05:34 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 05:34 PM (IST)
साइकिल रैली में सपा ने दिखाया दम, सरकार को कोसा
साइकिल रैली में सपा ने दिखाया दम, सरकार को कोसा

जागरण टीम, आजमगढ़ : सपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा मुख्यालयों पर साइकिल रैली निकालकर दम दिखाय और सभा कर सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। भाजपा को सभी मुद्दों पर फेल बताया। कहा कि महंगाई से कराह रही जनता को राहत देने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। इस दौरान योगी को हटाना है, अखिलेश को लाना है आदि नारे लगाए गए। रैली में अलग-अलग स्थानों पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।

जिला मुख्यालय पर पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में रैली निकाली गई तो जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने युवाओं के साथ साइकिल की सवारी की। मुबारकपुर विधान सभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री व सपा नेता चंद्रदेव राम यादव उर्फ करैली के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। विजय राजभर, राजेश राजभर, राजेश यादव, रहमान, जयराम, उपस्थित रहे।

बिद्राबाजार: गंभीरपुर बाजार से पूर्व विधायक आदिल शेख के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। रामनयन यादव, विनीत राय, गिरजा शंकर यादव, अशोक यादव, मनीष राय, सुख सागर तिवारी आदि शामिल थे।

अतरौलिया : विधायक डा. संग्राम यादव व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव नेतृत्व में डाक बंगले से रैली निकाली गई। चेयरमैन सुभाष चंद जायसवाल तथा जगदीश पांडेय ने रैली को रवाना किया। बूढ़नपुर चौक पर संग्राम ने कहा कि भाजपा सरकार में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सहित सभी वस्तुओं के मूल्य बढ़ गए हैं। हर तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है।

अंबारी : पूर्व सांसद रमाकांत यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। रैली की शुरुआत अंबारी के दीदारगंज रोड स्थित पूर्व सांसद के आवास से हुई। अंबारी चौक पर पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। भीरा: पूर्व विधायक बेचई सरोज के आवास से कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. अभिषेक राय, राजेंद्र यादव, अरविन्द सरोज,लालू यादव,मनीष राय, नवनीत यादव आदि शामिल थे। मार्टीनगंज : रामसकल यादव के नेतृत्व में तहसील से बाजार होते हुए पकरौल तक कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इसमें रामसकल यादव, रामचेत यादव, शिव मोहन यादव आदि शामिल थे।

लालगंज : पूर्व विधायक बेचई सरोज व सपा राष्ट्रीय प्रवक्त्ता डा. अभिषेक राय के नेतृत्व में भीरा बाजार से गिडउर, अवदह, सरावां, दुलारगंज, धरांग, सोफीपुर आदि होते हुए रैली तहसील परिसर पहुंची। पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, मोहम्मद ताहिर, चंदन सिंह, राजेश सिंह, अवधेश यादव, पवन यादव आदि शामिल थे।

फूलपुर : पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव के नेतृत्व में निकली रैली में जिलाजीत यादव, इश्तेयाक, ओंकार यादव, सुरेंद्र यादव, धर्मकांत यादव आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी